Breaking News
Home / अपराध / ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे पिता – बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर आभूषण की लूट……..

ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे पिता – बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर आभूषण की लूट……..


जबलपुर / मध्यप्रदेश के जबलपुर जिला विद्दासागर वार्ड स्थित मुख्य बाजार से ज्वेलर्स की दुकान बंद कर पिता – पुत्र घर लौट रहे थे इस दौरान अचानक बाइक से सवार नकाबपोश आए बदमाशों ने बंदूक और धारदार हथियार से हमला कर दिया लूट करने आए बदमाशों ने न सिर्फ दुकान संचालक पर फायरिंग की बल्कि उसके बेटे पर भी चाकू से हमला किया दोनों को घायल कर करीब 50 तोला सोना व 5 किलो चांदी के जेवर सहित 3 थैले लूट कर वारदात के बाद आरोपी मौके पर से  फरार हो गए |

पुलिस के अनुसार पनागर के जय प्रकाश वार्ड में रहने वाले सुनील सराफ उर्फ भूरा की मुख्य बाजार में भूरा ज्वेलर्स नाम से दुकान है रोज की तरह मंगलवार रात साढ़े 7 बजे के करीब सुनील ने दुकान बंद की और सोने – चांदी के जेवर तीन थैलों में रखकर अपने बेटे संभव उर्फ कान्हा के साथ मोपेड पर बैठकर घर के लिए रवाना हुए कुछ ही दूर गली में घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया बदमाश पिता – पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर जेवरों से भरे थैले ले भागे इसके बाद खून से लथपथ पिता – पुत्र बाजार की तरफ भागे सूचना मिलने पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे और घायल पिता – पुत्र को इलाज के लिए पनागर अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया |

मौके पर पहुंची पनागर थाना पुलिस को व्यापारी की बेटियों ने करीब 40 से 50 तोला सोने के जेवर व 4 से 5 किलो वजनी चांदी के जेवर होने की जानकारी दी उनका कहना था कि सुरक्षा के मद्देनजर रोज उनके पिता जेवर थैले में रखकर घर लाते थे और सुबह दुकान ले जाते थे घटना के बाद पुलिस ने शहर व देहात थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई गई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना पूरी कैद हुई है अब पुलिस इसी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow