भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाकर सालों से इसका व्यापार करने का मामला सामने आया यह सब थाने के बाजू में ही बस्ती मे चल रहा था पुलिस को इस कारोबार की भनक तक नहीं थी पुलिस को जानकारी तब हुई जब हाल ही में हुई कुछ घटनाओं में बदमाशों ने बापू नगर बस्ती से धारदार हथियार लेना कबूल किया इसके बाद पुलिस की चार टीमों ने मिलकर एक साथ कार्रवाई कर इस गोरखधंधे की भंडाफोड़ किया कार्रवाई के दौरान 75 छुरी और 4 तलवार सहित कुल 79 घातक हथियार जब्त किए गए बापू नगर निवासी चंदन विश्वकर्मा और दुर्गेश विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया जो अपने घरों को मिनी फैक्ट्री बनाकर हथियार तैयार कर रहे थे यह हथियार शहर के गुंडा – बदमाशों को सप्लाई होते थे |
पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बापू नगर में अवैध रूप से हथियार बना और बेच रहे हैं थाना प्रभारी निरीक्षण निरुपा पांडे ने तुरंत चार अगल – अलग टीमों का गठन किया टीमों ने दो झुग्गियों पर एक साथ दबिश दी , जहां तैयार हथियार धार लगाने के औज़ार और बिक्री के लिए रखा गया स्टॉक मिला |
थाना कमला नगर के बाजू में ही बस्ती है जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है औज़ार बनाना इनका पुश्तैनी काम है इस बस्ती में कई सालों से बड़े चाकू और तलवार बनाए जा रहे हैं इनकी बिक्री भी हो रही है |
दबिश के दौरान आरोपियों से हथियार रखने और क्रय – विक्रय का लाइसेंस मांगा गया लेकिन कोई भी वैध अनुमति या दस्तावेज़ नहीं मिला इसके बाद कमला नगर थाने में दोनों के खिलाफ धारा 25 और ( 1- AA ) आंर्स एक्ट के तहत अलग – अलग प्रकरण दर्ज किए गए अब पुलिस मुख्य बिन्दुओं पर आगे की जांच कर रही है |
Lok Jung News Online News Portal