भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ ऑफिस के टूर पर थायलैंड गया था | जहां उसकी पानी में गिरने से मौत हो गई | युवक का नाम अंकित है मेडिकल कंपनी में सेल्स एक्जिक्यूटिव की पोस्ट पर है | म्रत्यु के बाद अंकित का शव रविवार को भोपाल पहुंचा | सोमवार को उसका अंतिम संस्कार होना है | परिवार का कहना है कि थाईलैंड से जो जानकारी मिली है , उसमें बताया गया है कि बीच पर लाइफ गार्ड मौजूद था उसने घटना के समय अंकित को पानी से बाहर लेकर आपने के बाद उसकी नब्ज चेक की थी , जो नहीं मिली थी , इसके बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया था , यहां उसकी मौत हो चुकी थी | लेकिन , अंकित के दोस्त ने घटना के समय घर पर कॉल किया था उसने यह बताया था कि अंकित के फेफड़ों में पानी भर गया है , उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है | दोस्त ने उनसे फोन का पासवर्ड पूछा था घरवालों ने हड़बड़ी में दोस्त को पासवर्ड बता दिया था | घटना के बाद से ही अंकित के दोस्त से कोई संपर्क नहीं हो सका है |
अंकित के घरवालों का कहना है कि दोस्त और थाईलैंड से आई जानकारी में फर्क है , उनका सबसे बड़ा यह है कि उनके दोस्त ने फोन का पासवर्ड क्यों मांगा |
अंकित के परिजनों ने बताया कि 23 अक्टूबर को अंकित अपने ऑफिस के टूर पर 5-6 लोगों के साथ थाईलैंड गया था | 28 अक्टूबर को उसकी वापसी थी | होटल से अंकित चेकआउट कर चुका था इस दौरान अंकित के ऑफिस के साथी निकेश अंकित को लेकर बीच पर लेकर चला गया बाकी सभी साथी एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे थे | घटना की दोपहर 3 बजे के करीब निकेश ने अंकित के घर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी |
अंकित की 2022 में शादी हुई थी उसकी एक ढाई साल की बेटी है , परिवार अंकित पर पूरी तरह से निर्भर था | पिता की आटे की चक्की चलाते हैं | अंकित के परिवार में उसकी मां , एक बेटी बनह और एक छोटा भाई है | हादसे के बाद से घरवाले बेहाल हैं |
Lok Jung News Online News Portal