भोपाल ( कशिश मालवीय ) शुक्रवार को राजधानी के शाहपुरा क्षेत्र की वाइसरॉय में बदमाशों ने जबरदस्त हंगामा मचाया युवक शिखर पुणे में पढ़ता है अभी वह घर आया है | शिखर की मां विशाखा ने बताया कि अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से रात करीब 3 बजे लौट रहा था | शिखर और बदमाशों की कार आपस में टकरा गई थी बदमाशों ने पहले वहीं पर शिखर को पीटा वह किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी तो मैंने उसे त्रिलंगा स्थित दादी के घर भेज दिया | विशाखा के अनुसार सुबह 5 बजे करीब कई युवक उनके घर पहुंचे दरवाजा खुलवाकर मेरा मोबाइल छीना और शिखर को कॉल कर घमकी दी | घबराए शिखर ने मेरी ( मां ) की सुरक्षा के लिए अपने तीन साथियों को भेजा | आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया , जिसमें दो साथियों के सिर पर गंभीर चोट आई | जाते – जाते बदमाशो ने कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की विशाखा ने बताया कि पुलिस को सूचना दी थी , लेकिन पुलिस तब पहुंची जब बदमाश मारपीट और तोड़फोड़ करके जा चुके थे | पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया , घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों कि पहचान कर रही है |
शाहपुरा थाना एसआई हरीश गुर्जर ने कहा – फरियादी पक्ष का कहना है कि आरोपी ने खुद को आईजी का बेटा बताया था , लेकिन इसकी आईजी नाम की पुष्टि नहीं हुई है | सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की कार का नंबर सामने आया है कार ई – 4 में रहने वाली सपना चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर्ड है | इसी आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है |
Lok Jung News Online News Portal