Breaking News
Home / खास खबरे / लाखों नाम कटने के मुकाबले में केवल 41 हजार नए लोगों ने किया आवेदन…..

लाखों नाम कटने के मुकाबले में केवल 41 हजार नए लोगों ने किया आवेदन…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान मध्यप्रदेश और विशेष रूप से भोपाल में हटाए गए नाम और नए जुड़वाने वाले आवेदनों के बीच तुलना में बड़ा अंतर देखा गया है मतदाता सूची से 4 लाख से ज्यादा नाम हटाने के बावजूद नए वोटरों के आवेदन उम्मीद से काफी कम सामने आए हैं जिले में अब तक सिर्फ 41 हजार  367 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए फार्म – 6 भरा है जबकि अनुमान था कि यह आंकड़ा एक लाख से अधिक पहुंचेगा |

नए मतदाता 22 जनवरी शाम 5 बजे तक ही आवेदन कर सकेंगे इसके बाद 21 फरवरी तक वोटर लिस्ट में किसी भी नए नाम को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद रहेगी |

चुनाव आयोग के नए नियमों के तहत बाद में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में कठिन होगी आवेदक को यह बताना होगा कि वह वर्ष 2003 में कहां रह रहा था और उस समय उसके परिजन कहां निवास कर रहे थे यह जानकारी घोषणा पत्र के साथ देनी होगी जानकारी उपलब्ध न होने पर नागरिकता से जुड़े दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे सत्यापन के बाद ही नाम जोड़ा जाएगा |

जिले की बैरसिया , उत्तर , नरेला , मध्य दक्षिण पश्चिम ,गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा में बड़ी संख्या में नाम कटने के बाद नए आवेदनों की संख्या ज्यादा रहने की उम्मीद थी लेकिन आंकड़ा 41 हजार के आसपास ही सिमटा हुआ है |

एसआईआर के दौरान जहां मतदाताओं ने अपना नाम बचाने का प्रयास किया वहीं दो हजार से अधिक मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने वार्तमान वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आवेदन पेश किया है जिसके लिए इन मतदाताओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन पेश किए हैं |

पांच जनवरी से वार्ड और तहसील कार्यालयों में 1 लाख 16 हजार 925 नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई चल रही है मतदाताओं से उम्र के अनुसार जन्म प्रमाण मांगा जा रहा है यह प्रक्रिया 14 फरवरी तक चलेगी जिसके बाद नाम जोड़ने या हटाने पर फैसला लिया जाएगा |

23 दिसंबर 22 जनवरी तक नाम जुड़वाने , कटवाने और वोटर लिस्ट में दर्ज रिकार्ड में संशोधन के लिए मतदान केंद्रों पर बैठे बीएलओ को 30 हजार 66 आवेदन मिले हैं इन मतदाताओं ने नाम , पिता , पति , और पते में बदलाव के लिए फार्म 8 भरकर दिया है इन मतदाताओं को बदलाव के लिए जरूरी दस्तावेज़ भी पेश करना पड़ेगा |

उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने कहा – नए वोटरों के आवेदन 22 जानकारी शाम 5 बजे तक सभी बीएलओ मतदान केंद्रों पर लेंगे इसके बाद नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया रोक दी जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow