भोपाल ( कशिश मालवीय ) भोपाल के अयोध्या बायपास क्षेत्र में खाद्द विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनी इंडेन गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर में गैस चोरी होने का मामला उजागर किया सैनी इंडेन गैस एजेंसी के 45 सिलेंडरों से गैस निकालने की सूचना खाद्द विभाग को दी इसके बाद पहुंची असफरों की टीम ने नापतौल विभाग का कांटा मंगवाया यहां 45 सिलेंडरों की तौल की गई जिसमें 3 से 4 किग्रा तक गैस कम पाई गई टीम ने 90 सिलेंडर जब्त कर केस दर्ज कर लिया |
जिला आपूर्ति नियंत्रण चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सिलेंडरों की सील पैक थी कम गैस वाले सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जा चुके जा रहे थे गैस एजेंसी के नाम पर 26 हजार कनेक्शन हैं जबकि 24 हजार इसमें चालू हैं एजेंसी संचालक सुनील सैनी पर और कर्मचारियों पर कलेक्टर के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी खाद्द विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में इंडियन ऑयल को लिखकर एजेंसी का लायसेंस सस्पेंड कराया जाएगा |
Lok Jung News Online News Portal