Breaking News
Home / अपराध / महिला कर्मचारी को बंदक बनाकर नौकरानी के बेटे ने चाकू की नोक पर दिनदहाड़े 1.68 लाख लूटे…..

महिला कर्मचारी को बंदक बनाकर नौकरानी के बेटे ने चाकू की नोक पर दिनदहाड़े 1.68 लाख लूटे…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक महिला कर्मचारी के घर में घुसकर नौकरानी के बेटे ने ही 1:68 लाख रुपए नकद और दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ किए | किसी को इसका अंदाजा तक नहीं था कि मदद कि आड़ में कोई इस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दे सकता है।  पीड़िता को भरोसा उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसको अपने ही घर में बंधक बनकर रहना पड़ा महिला खनिज विभाग में असिस्टेंड ग्रेड – 3 के पद पर पदस्थ अर्चना वर्मा है | चौंकाने कि बात यह रही कि वारदात के पीछे किसी और का हाथ नहीं बल्कि पीड़िता की नौकरानी के बेटे का हाथ था जो पहले से घर में आता – जाता था शनिवार शाम करीब 4 बजे आरोपी आशीष उर्फ गोली रायकवार काम के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा जैसे ही दरवाजा खुला , उसने अपने 15 साल के नाबालिग मौसेरे भाई के साथ मिलकर युवती को धक्का दिया और सब्जी काटने का चाकू उसके गले पर रख दिया विरोध करने पर दोनों  उसके हाथ – पैर बांध दिए और अलमारी से नकदी और मोबाइल लूटकर मौके पर फरार हो गए |

टीआई गौरव सिंह के मुताबिक आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब अर्चना के पिता ड्यूटी पर गए थे पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से रिहा हुआ था उसकी जमानत के लिए उसकी मां पारेशान थी इसी दौरान अर्चना ने उसकी मां की आर्थिक मदद की थी आशीष को लगा कि घर में और भी पैसे होंगे इसलिए उसने लूट की योजना बनाई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर समूह लोन की किश्त चुकाने का दबाव था रिकवरी कॉल से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने देर रात अटल पथ स्थित पार्क से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई नकदी और मोबाइल जब्त कर लिया हैं मुख्य आरोपी को  जेल भेज दिया गया |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

अपनी ही जमीन पर कदम रखना पड़ा भारी हक लेने पहुंचे मालिक को मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow