Breaking News
Home / अपराध / शादी कराने का झांसा देकर हजारों की ठगी कर फर्जी ब्यूरो ऑफिस बंद कर हुए फरार…..

शादी कराने का झांसा देकर हजारों की ठगी कर फर्जी ब्यूरो ऑफिस बंद कर हुए फरार…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश राजधानी में शादी का झांसा देकर राज्यों के कई युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए ब्यूरो ने साजिश कर हजारो रुपए धोखाधड़ी की | पहले जरूरतमंद परिवार को रिश्ता दिलाने का विश्वास कराते थे कई बार लड़का – लड़की की आपस में मुलाक़ात भी करवाते थे | इतना ही नहीं फर्जीवाड़े के लिए पूरा फेक मॉडल तैयार किया गया था , लड़की दिखाने से लेकर रिंग सेरेमनी तक की रसमें कराते , जिससे भरोसा पूरी तरह बन जाए |

इसके बाद हर परिवार से 24 – 24 हजार रुपए एडवांस ले लेते थे , रिश्ते की औपचारिकता के और लड़के पक्ष के पुलिस वेरिफिकेशन के बहाने दो – दो महीने तक फाइल अटकी बताकर पीड़ितों को समय मांगकर टरकाते रहे | पैसे लेने के बाद में ऑफिस ही बंद कर फरार हो गए फर्जी मैरिज ब्यूरो से ठगे गए 10 से ज्यादा युवकों ने छोला मंदिर थाने में ठगी की एसआईआर कराई है | ये मैरीज ब्यूरो संचालक राजस्थान , बुंदेलखंड , शिवपुरी , ग्वालियर और आसपास के जिलों में पर्चे बांटकर प्रचार करते थे |

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया आया है कि ठगों ने फर्जीवाड़े के लिए अलग – अलग नामों से फर्जी आईडी और पते इस्तेमाल किए थे | पुलिस अब उनके बैंक खातों , मोबाइल लोकेशन और प्रचार सामग्री के जरिए गिरोह का पता लगाने में जुटी है | पुलिस यह भी पता कर रही है आरोपियों ने जिन युवतियों को युवकों दिखाया था , वह भी गिरोह में शामिल हैं क्या ? आरोपियों की तलाश जारी है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow