भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर की जनता एक तरफ महंगाई से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ अवैध पार्किंग माफिया की मनमानी से मप्र नगर के तीन प्रमुख केन्द्रो पर निगम के नाम का खौफ दिखाकर जनता से हर दिन 15 हजार रुपए तक अवैध तरीके से वसूले जा रहे हैं | हैरान वाली बात यह है कि सरकारी फाइलों में इन पार्किंग स्थानों का कोई नामों निशान ही नहीं है एमपी नगर प्रीमियम पार्किंग के नाम की आड़ में तीन जगहों पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है जोन – 1 में विशाल मेगा मार्ट व होटल आर्क मैजोर के सामने और सड़क के दोनों ओर प्रीमियम पार्किंग के बैनर लगाकर शुल्क वसूला जा रहा है जबकि नगर निगम ने शहर में केवल तीन जगह न्यू मार्केट फतेहगढ़ और डीबी मॉल के सामने ही प्रीमियम पार्किंग अधिकृत की है |
सामान्य पार्किंग में दो घंटे के लिए कार खड़ी करने पर 10 रुपए लगते हैं जबकि प्रीमियम पार्किंग में एक घंटे का शुल्क 30 रुपए है यानी दो घंटे के 60 रुपए वसूले जा रहे हैं जो सामान्य दर से छह गुना अधिक है बड़ी बात यह है कि इन स्थानों पर वसूली नगर निगम का अमला ही कर रहा है प्रतिदिन यहां 400 से अधिक दोपहिया और 100 से ज्यादा कारें आती – जाती हैं औसतन दो घंटे के हिसाब से प्रतिदिन करीब 15 हजार रुपए की अवैध वसूली हो रही है पूरे शहर से निगम को पार्किंग शुल्क के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपए मिलते हैं जबकि इससे अधिक अवैध वसूली है |
शहर के कई स्थानों पर पार्किंग का ठेका नहीं हो पाने के कारण यह स्थिति बनी है नगर निगम के कुल 28 पार्किंग स्थानों में से अब तक सिर्फ 9 के ही ठेके हो पाए हैं 15 पार्किंग बिना ठेके के हैं इन्हीं स्थानों पर पार्किंग माफिया व्दारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं |
नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने कहा – शहर में केवल तीन अधिकृत प्रीमियम पार्किंग स्थल हैं एमपी नगर में अवैध वसूली की शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी पार्किंग के नए टेंडर की प्रक्रिया जारी है टेंडर होने के बाद अवैध वसूली पर रोक लगेगी और निगम की आय भी बढ़ेगी |
Lok Jung News Online News Portal