भोपाल ( कशिश मालवीय ) महंगाई की मार के बीच अब रसोई गैस की कालाबाजारी ने आम जनता की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है 5 किलों का जो सिलेंडर चंद रुपयों में मिलना चाहिए उसे भारी – भरकम जैसी कीमत पर माफिया मनमानी कर बेच रहे हैं लेकिन अब यह खेल खत्म होने वाला है जनता की परेशानी को बढ़ता देख प्रशासन सख्त हो गया है अब टीम जगह – जगह जांच करेगी | शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों से सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही हैं इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग कर छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर 1500 – 1500 रुपए में बेच रहे हैं बुधवार को जिला प्रशासन को अशोका गार्डन सहित कुछ इलाकों में ऐसी गतिविधियों की सूचना मिली इसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान के आसपास जांच की जांच के दौरान आशा गैस चूल्हा सेंटर में संचालक दाऊद व्दारा घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग पकड़ी गई |
मौके से 5 घरेलू गैस सिलेंडर 3 भरे और 2 आंशिक भरे एक छोटा लोकल कंपनी का सिलेंडर और गैस रिफलिंग उपकरण जब्त किए गए इस मामले में आवश्यक प्रकरण दर्ज किया गया जब्त सिलेंडर की जांच की गई तो उसका वजन करीब 23 किलो पाया गया जिससे स्पष्ट हुआ कि बड़े सिलेंडर से करीब 5 से 6 किलो गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरकर बेची जा रही थी यह काम अधिक मुनाफा कमाने के लिए किया जा रहा था | इधर कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम सुमित पांडेय के नेतृत्व में टीमें बनाकर शहर की गैस एजेंसियों की जांच शुरू की गई है एजेंसियों में सिलेंडर के स्टॉक , सप्लाई और ट्रकों की आवाजाही की जानकारी जुटाई जा रही है |
गैस एजेंसियों के पास बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर का स्टॉक है ये सिलेंडर डिलीवरी मैन के जरिए छोटे – छोटे कारोबारियों तक पहुंच रहे हैं शहर में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार भी इसी वजह से चल रहा है जब भी सिलेंडर का स्टॉक पकड़ा जाता है है तो ये पता नहीं चलता है कि ये सिलेंडर आखिर आ कहां से रहे हैं हर बार अफसर सिर्फ एक ही बात बताते हैं कि डिलीवरी मैन ही अवैध सिलेंडर की सप्लाई मार्केट में कर देते हैं इसके चलते अवैध गैस सिलेंडर की रीफिल करने काम जारी है यदि सख्ती से जांच की जाए तो बड़ी एजेंसी चालक इसकी जद में आएंगे |
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है खाली सिलेंडर का वजन आमतौर पर 15 से 17 किलोग्राम के बीच होता है हर सिलेंडर पर अलग – अलग TW लिखा होता है जैसे 15.3 किलोग्राम 15.8 किलोग्राम आदि कुल वजन लगभग 29 से 31 किलोग्राम होता है यदि आपके यहां कोई डिलीवरी करने वाला व्यक्ति सिलेंडर की सप्लाई देने आता है तो उसका वजन जरूर करा लें |
Lok Jung News Online News Portal