Breaking News
Home / पुलिस / हमीदिया में शाम 5 बजे के बाद सुनी पुलिस चौकी हवलदार बन रहे बदमाशों की ढाल जनता की जान जोखिम में…..

हमीदिया में शाम 5 बजे के बाद सुनी पुलिस चौकी हवलदार बन रहे बदमाशों की ढाल जनता की जान जोखिम में…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के सबसे व्यस्त हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे है यहां अस्पताल में अब मरीजों से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों की सुरक्षा की चिंता हैं अस्पताल में शाम के समय मरीजों की भीड़ होती है और यहां शाम को ही सुरक्षा का पासरा गायब हो जाता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक तरफ पुलिस चौकी में ताला लटका रहता है तो दूसरी तरफ कानून के रक्षक बिना हथियार के नामी बदमाशों के साथ दोस्ती निभा रहे होते हैं | शनिवार को गैंगवार में घायल एक हिस्ट्रीशीटर इमरान को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था तब अस्पताल की पुलिस चौकी शाम 5 बजे के बाद खाली थी घायल के साथ पहुंचे तीन हवलदार भी निहत्थे थे इसी दौरान बदमाश इमरजेंसी गेट तक पहुंच गए और गोली चलाकर फरार हो गए |

जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन इलाके में शनिवार तड़के 4:45 बजे शादाब कुरैशी गैंग के बदमाशों ने इमरान पर फायरिंग की थी गोली उसके पैर में लगी थी घायल को इलाज के लिए जब हमीदिया लाया गया तो करीब 6:08 बजे बदमाश भी अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी गेट के बाहर फायरिंग कर दी  घटना के समय अशोका गार्डन थाने के हवलदार कृष्णाकांत शर्मा , संतोष मिश्रा और पुनीत शुक्ला घायल के साथ अस्पताल पहुंचे थे आरोप है कि गोली चलते ही पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए इधर – उधर हो गए और किसी ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की सूत्रों के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों के पास उस वक्त हथियार नहीं थे |

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि घटना के समय तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे अगर उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया तो यह गंभीर लापरवाही है मामले की जांच कराई जा रही है साथ ही अस्पताल की सुरक्षा की भी समीक्षा की जाएगी |

शनिवार सुबह करीब 6 बजे गैंगवार में घायल इमरान को लेकर परिजन हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे तभी शादाब कुरैशी गैंग के बदमाश भी दोपहिया से वहां पहुंच गए और कुछ मिनट तक कट्टा व छुरी लहराते हुए इमरजेंसी के बाहर घूमते रहे गार्ड ने तुरंत सुपरवाइजर को इसकी सूचना दी लेकिन उस समय इमरजेंसी गेट के अंदर मौजूद पुलिस बाहर नहीं आई बदमाश जब अंदर घुसने लगे तो गार्ड ने गेट बंद कर दिया बदमाशों ने उसे धमकाया और इमरजेंसी गेट की ओर गोली चला दी हलचल का माहौल बनते ही तीनों मौके से फरार हो गए |

सूत्रों की मानें तो हमीदिया अस्पताल चौकी पर एक एएसआई और दो सिपाही की ड्यूटी रहती है यह स्टाफ सुबह 10 से 5 बजे तक रहता है इसके बाद घटना होने की सूचना पर ही थाने से पुलिस पहुँचती है चौकी मंजूर होने के साथ ही यहां अतिरिक्त बल भी स्वीकृत किया गया था पुलिस चौकी में अन्य थानों से एक एसआई , दो एएसआई 4 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल यानी 15 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है इस बल को कोहेफिजा थाने के काम में लगा दिया है  कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला का  कहना है कि हमीदिया अस्पताल में राउंड द क्लॉक एक आम्र्स गार्ड दरगाह के पास तैनात रहता है चौकी में 4-5 पुलिसकर्मी रहते हैं चार्ली के जवान लगातार यहां गश्त करते हैं

About Saifuddin Saify

Check Also

वर्दी की आड़ में शर्मसार कारनामे विभागीय जांच में ठगी और शारीरिक शोषण के मामले में दोषी पाए गए एआईजी राजेश मिश्रा

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश पुलिस के एआईजी राजेश मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow