Breaking News
Home / कारोबार / भोपाल आईएसबीटी बस हादसा 8 बसें जलकर खाक, क्या बीमा का चक्कर या कोई गहरी साजिश बिना सेफ़्टी रूल्स के दौड़ रही हैं बसें

भोपाल आईएसबीटी बस हादसा 8 बसें जलकर खाक, क्या बीमा का चक्कर या कोई गहरी साजिश बिना सेफ़्टी रूल्स के दौड़ रही हैं बसें


भोपाल( नेहा शेख ) के आईएसबीटी पर शनिवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की 8 बसों में अचानक लगी भीषण आग से करीब 4 करोड़ रूपये का भारी नुकसान हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर न तो आग से जुड़ा कोई काम हो रहा था और न ही शार्ट सर्किट कि कोई गुंजाइश थी। शाम 7 से 9 बजे के बीच रवाना होने वाली इन बसों मे आग कैसे लगी, इसे लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीमा और साजिश का एंगल

पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि कहीं इस अग्निकांड के पीछे बीमा का कोई खेल या सोची-समझी साजिश तो  नहीं है। गोविंदपुरा थाना टीआई अवधेश तोमर के मुताबिक, आग के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं, इसलिए बीमा संबंधी पहलुओं सहित सभी संभावित कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। वर्मा ट्रेवल्स की बसों में पहले भी बैरागढ़ और मुलताई के पास आग लगने जैसे हादसे सामने आ चुके हैं।

बिना सुरक्षा मानकों के दौड़ रहीं हजारो बसें

इस हादसे ने प्रदेश में बसों की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नए सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर मध्य प्रदेश में करीब 2300 बसों के रजिस्ट्रेशन को हरी झंडी दे दी गई। इनमें से 1300 बसें बिना सुरक्षा अप्रूवल के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं।

एक तरफ जहां नियमो की अनदेखी कर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है, वहीं दूसरी तरफ वर्मा ट्रेवल्स में लगी आग ने बीमा क्लेम और साजिश की आशंकाओ को हवा दे दी है। पुलिस की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

About Saifuddin Saify

Check Also

राजधानी भोपाल में सरकार के नाक के नीचे ब्लड बैंक उड़ा रहे है नियमो की धज्जियाँ आखिर सोया हेल्थ सिस्टम कब जागेगा

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल (सैफ़ुद्दीन सैफ़ी) इन दिनों भोपाल में सरकार का स्वास्थ्य तंत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow