बीजापुर : 07/01/2025 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जोरदार ब्लास्ट कर 8 सुरक्षा बलों को शहीद कर दिया | इस हमले में ड्रावर की भी मौत हो गई | यह नक्सलियों का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है | सभी जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड्स (डिआरजी) थे, जो शनिवार को अबूझमाड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने के बाद एसयूवी से दंतेवाड़ा में बेस पर लौट रहे थे | वह बेदरे तक पैदल आए फिर नाला पार कर गाड़ियों में बैठे तभी अंबेली गाँव के पास दोपहर सवा दो बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर 10 से 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया | जिस गाड़ी में जवान सवार थे उसके चिथड़े उड़ गए | जवानों के शव भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए | उनकी एसयूवी का एक हिस्सा 30 फीट दूर पेड़ पर लटका मिला | गौरतलब है कि दंतेवाड़ा क्षेत्र में आखिरी बड़ा आईईडी ब्लास्ट 26 अप्रैल 2023 को हुआ था, तब 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे | बीते दो साल में नक्सलियों का सुरक्षा बालों पर सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है |
Lok Jung News Online News Portal