रायसेन : 07/01/2025 : सिलवानी के विकासखंड शिक्षा कार्यालय में 1 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है | गबन का मास्टरमाइंड सिलवानी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ रहा एलडीसी चंदन अहिरवार है, जिसने अपने रिशतेदारों और अतिथि शिक्षकों के खातों में 2018 से 2022 के बीच यह राशि ट्रांसफर कराई थी | यह फर्जीवाड़ा जिला कोषालय द्वारा अपडेट किए ट्रेजेडी कोड जनरेट के दौरान उजागर हुआ था | इस घोटाले के मामले में पांच प्राचार्य, एक एलडीसी, सात अतिथि शिक्षक, दो सेवानिवृत कर्मचारी, एक आउटसोर्स कर्मचारी सहित 26 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी
Check Also
पीएनबी से करोड़ो का फ्रॉड जीशान अली और पत्नी पर केस 526.83 वर्गमीटर जमीन का फर्जीवाड़ा ऐसे आया सामने
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल( नेहा शेख ) आर्थिक प्रकोष्ठ की जांच मे बड़ा फर्जीवाड़ा …
Lok Jung News Online News Portal