Breaking News
Home / न्यूज़ / लेडी कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग के चलते बीएड के छात्र ने लगाई फांसी

लेडी कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग के चलते बीएड के छात्र ने लगाई फांसी


इंदौर : 09/01/2025 : अन्नपूर्णा इलाके में गुरु नानक कॉलोनी में किराए से रहने वाला बीएड का छात्र 24 वर्षीय प्रदीप रावत धार का रहने वाला था | प्रदीप नौकरी के साथ ही बीएड की पढ़ाई भी कर रहा था, वह एक ट्रैफिक लेडी कांस्टेबल से प्रेम करने लगा था उसने युवती से बोलकर उसके माता-पिता को शादी के लिए राजी भी कर लिया था, सोमवार को प्रदीप के परिजन शादी की बात करने युवती के घर गए थे | युवती और प्रदीप के बीच झगड़ा चल रहा था | सोमवार शाम प्रदीप उसकी चचेरी बहन को मोबाइल देकर कमरे में चला गया | करीब आधे घंटे बाद युवती का कॉल आया उसने बहन से प्रदीप का पूछा तो बहन ने कहा वह कमरे में है | युवती ने कहा जाकर देखो जब बहन कमरे में गई तो प्रदीप ने गेट नहीं खोला बहन ने खिड़की से झांका तो प्रदीप फंदे पर झूल रहा था | प्रदीप ने सुसाइड नोट में युवती से प्रेम प्रसंग की बात लिखी है | उसने लिखा है कि युवती किसी ओर लड़के के संपर्क में है इसलिए वो उससे शादी नहीं करेगी | युवती को खोने के डर से प्रदीप ने अपनी जान दे दी | पुलिस मामले की जांच में जुटी है युवती से भी पूछताछ की जाएगी जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow