Breaking News
Home / अफसरशाही / भृष्टाचार की गड्डियों पर सोता हेल्थ सिस्टम आखिर जागा तो..

भृष्टाचार की गड्डियों पर सोता हेल्थ सिस्टम आखिर जागा तो..


भोपाल,(सैफुद्दीन)

दमोह में फर्जी डॉक्टर के द्वारा इलाज करने के दौरान 7 लोगों की मृत्यु होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर अपनी कुम्भ कर्ण की नींद से जाग तो गए है मगर उनकी ये जगार कब तक बनी रहेगी ये समय बताएगा दमोह में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव द्वारा दिल के ऑपरेशन में मारे गए 7 लोगों की बाद जब पूरे देश मे मध्यप्रदेश के हेल्थ सिस्टम की थू थू हुई तब जाकर भृष्टाचार में लिप्त हेल्थ सिस्टम के अफसर मैदान में निकले और राजधानी में इलाज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले क्लीनिकों और अस्पतालों पर कार्यवाही की जिसमे

भोपाल के 4 क्लिनिक सील किये गए वहीं

ग्वालियर के 60 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ

मप्र में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 174 अस्पताल पर भी कार्यवाही की जा रही है।

राजधानी भोपाल में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 15 अस्पताल पर भी एक्शन हो रहा है।
भोपाल के ये 4 अस्पताल किए गए सील
1.तथास्तु डेंटल क्लीनिक होशंगाबाद रोड
2.स्किन स्माइल क्लीनिक
3.कॉस्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लीनिक,ई-2 अरेरा कॉलोनी
4.एस्थेटिक वर्ल्ड,ई-4 अरेरा कॉलोनी
स्किन स्माइल क्लीनिक और कॉस्मो डर्मा में बिना एक्सपर्ट हो रहा था स्किन ट्रीटमेंट
एक संचालक के पास सिर्फ बीएचएमएस थी डिग्री
भोपाल में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे15 अस्पताल
1.सूर्यांश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भानपुर
2.मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शिव नगर
3.मेडिसिटी हॉस्पिटल, शाहजहानाबाद
4.पॉलीवाल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,ISBT
5.डॉ.मलिक्स मिड सिटी हॉस्पिटल,गिन्नोरी रोड
6.कैपिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,करोंद
7.जीवीएम आशीर्वाद हॉस्पिटल,बेरासिया रोड
8.पुखराज मल्टीसिटी हॉस्पिटल,कोहेफिजा
9.टेस्ट्स हॉस्पिटल,टीटी नगर
10.गुरुदत्त यूरो हॉस्पिटल, फतेहगढ़
11.अनुपम हॉस्पिटल, अकरबपुर कोलार
12.महावीर हॉस्पिटल, कोलार रोड
13.संकल्प नेत्रालय,एमपी नगर
14.भोपाल न्यूरो साइकियाट्रिक सेंटर, कोहेफिजा
15.भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर, इब्राहीमपुर रोड… पर ये कार्यवाही आगे भी जारी रहती है ये तो समय बताएगा साथ ही भोपाल में कुछ फर्जी ब्लड बैंक और पैथालॉजी की भी दुकाने गली मोहल्लों में खुल गयी है उनपर भी अफसरों को नकेल डालने की जरूरत है।

About Saifuddin Saify

Check Also

एसपी की प्रताड़ना से तंग एसआई ने दी धमकी बोले – ख़ुदकुशी की तो एसपी ही दोषी होंगे…….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow