Breaking News
Home / अपराध / बरिगवां के जंगल में घूमने गए प्रेमी – प्रेमिका 4 युवकों ने मारपीट की प्रेमी को बेहोश कर प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया

बरिगवां के जंगल में घूमने गए प्रेमी – प्रेमिका 4 युवकों ने मारपीट की प्रेमी को बेहोश कर प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया


बरिगवां( सीधी )  के पहाड़ी जंगल में एक दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है |  चुरहट थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया , जबकि एक अब भी फरार है पुलिस के अनुसार , युवती मंगलवार को दोपहर के समय अपने प्रेमी के साथ बरिगवां के जंगल में घूमने और फोटो शूट करने गई थी | इस दौरान चार युवकों ने उन्हें देख लिया और पीछा करते हुए वहां पहुंचे | उन्होंने युवती और युवक के साथ मारपीट की |

इसके बाद डंडे से मार कर उसे बेहोश कर दिया , फिर तीनों युवक युवती को जबरन जंगल के अंदर ले गए और बारी – बारी से दुष्कर्म किया | वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए | पीड़िता किसी तरह वहां से बाहर निकली और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई |

सरपंच ने बताया कि युवती बदहवासी की हालत में जंगल से बाहर आई और रोते हुए घटना बताई | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से टॉवल व घसीटने के निशान बरामद किए | युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है | तीन आरोपी कठौतहा अंधा मोड़ निवासी हैं , जबकि एक चूल्ही गांव से है |

पीड़िता का पूरा उपचार हमारी प्राथमिकता फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा | पहली प्राथमिकता थी कि पीड़िता का समुचित उपचार हो | डॉ. रवीन्द्र वर्मा , एसपी  सीधी

 

About Saifuddin Saify

Check Also

गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अपराधी दबोचे गए

🔊 पोस्ट को सुनें   भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow