सतना / मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का परिवार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया , मंत्री के जीजा और साला मिलकर नशे का कारोबार कर रहे थे , बीते कुछ दिनों पहले ही राज्यमंत्री के जीजा को गिरफ्तार किया गया था | अब सोमवार को रामपुर बाघोलान पुलिस ने मरौंहा गांव में दबिश देकर 46 किलो गांजे के साथ भाई अनिल बागरी और उसके साथी पंकज सिंह को गिरफ्तार किया |
पुलिस को सूचना मिली थी की पंकज के घर के बाहर रखी धान की कुछ बोरियों में गांजा छुपाकर रखा है , दबिश के दौरान पुलिस को 48 पैकेट गांजे के मिले , जिसकी कीमत 9.22 लाख रुपए बताई गई है |
टीआई संदीप चतुर्वेदी के अनुसार , इस केस में तीसरा आरोपी शैलेन्द्र सिंह राजावत ( राज्यमंत्री का बहनोई ) अभी फरार है | अदालत ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया है |
पुलिस को पूछताछ में पंकज सिंह ने बताया कि खेप उसे अनिल बागरी और शैलेन्द्र सिंह राजावत ने दी थी , पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया , जबकि शैलेन्द्र फरार है | आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 /20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है | पुलिस ने एक कार को जब्त किया है वह फरार आरोपी शैलेन्द्र सिंह राजावत की बताई जा गई है |
Lok Jung News Online News Portal