रांची : 30/12/2024 : झारखंड की जेलों में बंद अपराधी अपनी हुकूमत जेल में बैठकर भी चला रहे हैं, जेल में बंद अपराधी लोगो को धमकाकर रंगदारी मांग रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन इन्हें रोकने में लाचार है | दरअसल, खुला जेल सहित राज्य में कुल 31 जेल हैं, इनमें 14 जेलों में जैमर नहीं है, वहीं 17 जेलों में 41 जैमर लगे हैं लेकिन 2जी जैमर जबकि आज 4जी या 5जी मोबाइल चल रहे हैं ऐसे मे 2जी जैमर इन मोबाइल नेटवर्क को रोकने में सक्षम नहीं हैं | इसका लाभ जेल में बंद आपराधिक गिरोह के लोग उठा रहे हैं | उधर, अलग-अलग जेलों में बंद कुख्यात अपराधी जेल से ही अपनी हुकूमत चला रहे हैं, वह बड़े बड़े कारोबारी, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर, जमीन कारोबारी और नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं | वह उन्हें जेल से ही फोन कर रंगदारी मांगते हैं इंकार करने पर शूटर भेजकर गोलियां चलवाई जा रही हैं | पुलिस जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है कि जेल में बंद गैंगस्टर के इशारों पर कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है | लेकिन प्रशासन इन पर कोई रोक नहीं लगा पा रहा है | जब भी जेल से कोई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तो जैमर को लेकर सवाल उठता है | पर फिर लटक जाता है | जेलों में 4जी जैमर का प्रस्ताव तैयार है लेकिन इस पर अब तक कोई फ़ैसला नहीं लिया जा सका है |
Home / अपराध / झारखंड की जेलों में बंद कुख्यात अपराधी जेल से ही फोन पर धमकाकर मांग रहे रंगदारी, प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम |
Check Also
चलते राहगीरो पर स्कूटी सवार बदमाशो का हमला महज दो हफ़्तों मे 7 ऐसी वरदाते पुलिस के हाथ अब भी खाली
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल:( नेहा शेख ) राजधानी मे बदमाशो ने वारदात का एक …
Lok Jung News Online News Portal