Breaking News
Home / नगर निगम / करोड़ों की योजनाएं फाइलों में अटकी और शहर की जनता बदबूदार पानी पीने को मजबूर…..

करोड़ों की योजनाएं फाइलों में अटकी और शहर की जनता बदबूदार पानी पीने को मजबूर…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा में गंदे पानी पीने से बीमार हुए मरीज और मौतों के बाद पूरे प्रदेश में डर का माहौल बना हुआ है राजधानी भोपाल में पानी को लेकर रोजाना अधिक संख्या में शिकायतें आने लगी है  भागीरथपुरा नगर निगम ने जो गलती की थी वही गलती भोपाल नगर निगम फिर से कर रहा है करोड़ों के बजट के बाद भी भोपाल निगम पानी से जुड़ी समस्या का समाधान करने में असफल दिख रहा है | यही कारण है कि भोपाल में पानी से जुड़ी शिकायतें 19 से अधिक इलाकों से रोजना आती हैं इनमें से 75% हल हो पा रही हैं शिकायतों के मामले में प्रदेश भर की बात की जाए तो भोपाल का नंबर इंदौर और ग्वालियर के बाद तीसरे नंबर पर आ रहा है |

अंबेडकर कॉलोनी , ओल्ड सुभाष नगर और नेहरू नगर के पास घरों में 3 महीने से गंदा पानी आ रहा है इसकी लगातार शिकायतें भी रहवासी कर रहे हैं , लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया |

कोलार रोड निवासी डॉ मोहन तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण सीवेज निकासी बाधित हो गया है निगम के अधिकारियों , वार्ड 80 एवं नगर निगम जोन 18 के अधिकारियों से शिकायतें कीं गईं इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन में 17 जुलाई को शिकायत की गई थी इसके बाद से 29 दिसंबर तक 7 बार रिमांडर दिए जा चुके हैं इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई कोलार क्षेत्र में भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है |

नगर निगम ने रविवार को शहर की 50 बस्तियों में पानी के सैंपल लिए हैं कुल 158 सैंपल जांच के लिए गए इसके साथ ही शहर के 110 लीकेज को सुधारा गया |

नगर निगम कमिश्नर संस्क्रति जैन ने कहा – शहर में स्लम समेत अन्य इलाकों से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन और अन्य माध्यम से पानी की आने वाली शिकायतों को तत्काल हल कराया जा रहा है लीकेज को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जा रहा है |

About Saifuddin Saify

Check Also

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए खतरा बन चुकी है नगर निगम निष्क्रिय जगह – जगह कुत्तों की फौज…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में बढ़ती ठंड के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow