भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में बैंक लोन फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ईओडब्ल्यू भोपाल ने 3 करोड़ रुपए का एक ऐसा खेल पकड़ा है जिसने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए जालसाजों ने बैंक से कैश क्रेडिट लिमिट हासिल करने के लिए संपत्तियों को गिरवी रखा लेकिन पोल तब खुली जब करोड़ों की यह रकम का इस्तेमाल कारोबार के बजाय निजी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई | ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है यह कार्रवाई भोपाल के दीपक भावसार की शिकायत के बाद दर्ज हुआ है उनकी भोपाल स्थित तीन संपातियों को गिरवी रखकर पंजाब नेशनल बैंक सियागंज इंदौर से कैश क्रेडिट लिमिट ले लिया गया |
ईओडब्ल्यू ने बताया कि आरोपियों ने 14 मार्च 2017 को स्पेक्ट्रो फर्टकेम इंडिया प्रा. लि. नाम से कंपनी बनाकर दीपक को डायरेक्टर बनाया फिर भरोसे में लेकर उनकी संपप्तियां एक फ्लैट , एक दुकान और ग्राम मेंडोरी स्थित जमीन , को – लेटरल के रूप में बंधक रख दी गई 27 मई 2017 को एमओयू भी किया गया जांच में सामने आया है कि 3 करोड़ की स्वीकृत लिमिट में से बैंक शुल्क काटकर करीब 2.81 करोड़ रुपए जून से अक्टूबर 2017 के बीच अलग – अलग कंपनियों में ट्रांसफर किए गए इनमें डीडी सुपर बायो ऑगोर्निक प्रा. लि. डीडी केमिकल्स स्वाति एंगीकॉम, मृंत्युजय केमटेक , अमेया एजेंसी , रिधिमा ऑर्गोनिक और माखन केमिकल्स शामिल हैं | सबसे ज्यादा करीब 2.06 करोड़ रुपए डीडी सुपर बायो ऑर्गोनिक प्रा. लि में भेजे गए जांच में कई कंपनियां निष्क्रिय या अस्तित्वहीन पाई गईं |
18 अगस्त 2017 के एक बोर्ड रेजोल्यूशन में 18.50 लाख रुपए के कार लोन की अनुमति दर्शाई गई इसमें दीपक के दस्तखत संदिग्ध मिले बैठक की कोई आधिकारिक कार्यावही या सूचना रिकॉर्ड में नहीं मिली ईओडब्ल्यू का कहना है कि कंपनी का घोषित मकसद कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग था लेकिन वास्तविक व्यापारिक गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले आरओसी रिकॉर्ड में भी व्यापार का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला |
लोन नहीं भरने पर बैंक ने वसूली प्रक्रिया शुरू की जिससे दीपक की संपत्तियां नीलामी की स्थिति में आ गईं ईओडब्ल्यू ने राहुल दुबे , संगीता दुबे , प्रताप नारायण दुबे , अतुल दुबे , भुवनेश्वर पांडे , स्वाति शुक्ला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है इन सभी को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत आरोपी बनाया गया गई |
Lok Jung News Online News Portal