भोपाल ( कशिश मालवीय ) बुधवार दोपहर आनंद नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई यह सूचना मिलते ही मरीज के परिजनों का गुस्सा गरमा गया जिससे स्थिति इस कदर बिगड़ी कि अस्पताल परिसर जंग का मैदान बन गया मृतक मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगते हुए भीड़ ने उस वक्त बीच – बचाव करने आई पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया जब शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा जा रहा था उग्र लोगों ने शव को स्ट्रेचर समेत खींच लिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कार दी इसमें पुलिसकर्मी धर्मेंद्र सिंह ईश्वर वर्मा , महेश , अर्चना मुवेल , मयंक , नरेंद्र पटेल और हेमंत कुमार घायक हो गए पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मारपीट , बलवा धाराओं में केस किया है उधर परिजनों का आरोप है कि साधारण समस्या के बावजूद युवक को आईसीयू में रखकर बदसलूकी की गई |
आदमपुर छावनी निवासी लक्ष्मण धानक 2 फरवरी को घर में चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया था उसे अस्पताल लगाया था जांच में सिर में क्लॉटिंग की पुष्टि हुई थी बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियेक अरेस्ट बताया |
नाराज लोगों ने अस्पताल के स्टाफ पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए रायसेन रोड पर जाम लगा दिया वे तत्काल डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी |
Lok Jung News Online News Portal