महू / मानपुर बुधवार तड़के एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला आईएएस अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई ने महकमे में हलचल पैदा कर दी है फार्म हाउस पर छापेमारी के बाद विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए टीआई , एसआई , एएसआई तीनों को तत्काल निलंबित किया | ताजा मामला महू के मानपुर थाना क्षेत्र में अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस का है पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया जबकि 5 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13.67 लाख नकद ताश के पत्ते 30 मोबाइल और दो करें जब्त कीं जब्त सामान की कीमत करीब 28.67 लाख बताई गई है |
पुलिस को फार्म में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी पुलिस टीम ने तड़के दबिश दी थी पुलिस के अनुसार यह फार्म हाउस आईएस वंदना वैद्द और उनके पति अम्बरीश वैद्द के नाम पर है वंदना वैद्द अभी इंदौर में मप्र वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक हैं शहडोल कलेक्टर भी रह चुकी हैं |
एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के अनुसार जुए के अड्डे का मुख्य संचालक राजगढ़ निवासी जगदीश राठौड़ उर्फ कुबड़ा है जो फरार है पकड़े गए 18 आरोपियों को बुधवार दोपहर एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया जांच में फार्म हाउस के केयरटेकर रंजीत चौधरी की आरोपी से मिलीभगत सामने आई है जो रुपए लेकर फार्म हाउस जुए की पार्टियों के लिए उपलब्ध कराता था |
मानपुर में बड़े स्तर पर चल रहे जुए की सूचना आला अधिकारियों को पहले ही मुखबिर से मिल गई थी फिर भी मानपुर पुलिस ने कार्रवाई में देरी की मामले में लापरवाही पर मानपुर टीआई लोकेन्द्र सिंह हिरवे , एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया गया है |
फार्म हाउस मालिक वंदना वैद्द ने बताया कि जुए के अड्डे की जानकारी उन्हें पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया से मिली उन्होंने बताया कि यह फार्म हाउस हमारी निजी संपत्ति है जिसकी देखरेख केयरटेकर रंजीत चौधरी करता था पकड़े गए लोगों से कोई संबंध नहीं है बिना अनुमति फार्म हाउस में घुसपैठ हुई है और चोरी की भी आशंका है यहां कैसे चल रहा था इसकी जानकारी नहीं है पुलिस निष्पक्ष जांच करे |
Lok Jung News Online News Portal