उज्जैन ( समाचार प्रतिनिधि )
श्री पंचयाती निरंजनी आखाड़े की महामंडलेश्वर मन्दाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने मंगलनाथ रोड स्थित अपने आश्रम मे सेवाको के सामने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया जिन्हे उज्जैन जिला अस्पताल सेवाको ने भर्ती करवाया उनकी हालत मे सुधार बताया जा रहा है।
गौरतलब हे कि महामंडलेश्वर कि उपाधि दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रूपाय कि धोखादड़ी का केस दर्ज होने के बाद
मंदाकिनीपुरी ने कीटनाशक पीकर आत्म ह्त्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि महामाया आश्रम निवासी महंत सुरेश्वरनन्द पुरी ने
मन्दाकिनी पुरी पर धोखादड़ी का आरोप लगाया था खबर ये भी है कि पंचयाती निरंजनी आखड़े ने इस घटना के बाद आखड़े से मन्दाकिनी पुरी को निष्काषित कर दिया है उधर इस पूरे मामले मे ब्यान दर्ज करने अस्पताल आयी उज्जैन पुलिस खाली हाथ लौट आई है
क्यों कि मन्दाकिनी पुरी कि हालत मे पुरी तरहा से अभी सुधार नही है ।
Lok Jung News Online News Portal