भोपाल : 31/12/2024 : ईदगाह हिल्स पर टीबी अस्पताल परिसर में प्रदेश का पहला रीज़नल इंस्टीट्यूट फॉर रेस्पिरेटरी डिसीज मशीनों की कमी से जूझ रहा है | अस्पताल की धमनी रक्त गैस यानी आर्टेरियल ब्लड गैस (एबीजी) मशीन बीते सात माह से सुधरने के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज के स्टोर में पड़ी हुई है | सिर्फ एबीजी मशीन ही नहीं अस्पताल में कई जीवन रक्षक उपकरणों की कमी है | अस्पताल में रोज 300 से अधिक आने वाले मरीजों में से करीब 150 को जांच कराने की जरूरत पड़ती है, लेकिन मशीनों के अभाव में इन्हें बाहर निजी लैब में जांच कराने जाना पड़ता है | जिसके लिए मरीजों के 1200 से 1500 रु. तक खर्च होते हैं | अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि हमने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की डिमांड भेजी है, लेकिन अब तक एक भी उपकरण अस्पताल को नहीं मिला है | जिसका खामियाज़ मरीजों को भुगतना पड़ रहा है | यहां भर्ती मरीजों का कहना है कि हम लोग दूर दराज से यहां मुफ्त इलाज कराने की उम्मीद से आते हैं, लेकिन मशीनों की कमी के कारण हमें बहुत सारा पैसा कर्च करना पड़ता है | कई मरीजों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह जांच कराने में असमर्थ होते हैं जिससे इलाज में कमी के कारण उनकी जान पर बन आती है |
Lok Jung News Online News Portal