Breaking News
Home / ताजा खबर / परिवहन आयुक्त ने वाहन चेकिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी की।

परिवहन आयुक्त ने वाहन चेकिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी की।


 

भोपाल, मध्यप्रदेश में भारी वाहन व अन्य वाहनों से आए दिन अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने वाहन चेकिंग के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए है। जिसके तहत अब केवल सिपाही हवलदार स्तर का स्टाफ वाहन चेकिंग नही कर सकेगा कम से कम सहायक परिवहन निरीक्षक का साथ होना जरूरी है।साथ ही चेकिंग के समय पूरा स्टाफ वर्दी में होगा और नेमप्लेट का होना भी जरूरी है। जांच के दौरान वाहन चालक के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नही होगा कोई भी वाहन को चेकिग के लिये 15 मिनट से ज्यादा नही रोका जाएगा एक समय मे एक ही वाहन की चेकिंग होगी और चलानी कार्यवाही सिर्फ पी ओ एस मशीन से ही होगी साथ ही नए दिशा निर्देशों में ये भी कहा गया है कि कोई भी वाहन को बिना विशेष कारणों से 15 मिनट से ज्यादा नही रोका जाएगा।उम्मीद की जा रही है कि परिवहन आयुक्त के इस नई गाइडलाइंस के बाद वाहन चेकिंग के नाम पर होने वाली अवैध वसूली में कुछ हद तक कमी आएगी।

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपी की 10 प्राइवेट यूनिवर्सिटी UGC की डिफॉल्टर सूची में शामिल*

🔊 पोस्ट को सुनें   ममता गनवानी, भोपाल।* विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर की …

One comment

  1. जहां अधिकतर पत्रकारो के मीडिया हाउस से जुड़े होने के कारण उनकी पत्रकारिता का कौशल व्यवसायिकता के कारण बंधक सी हो गई है ऐसे में छोटे समाचार पत्र सीमित साधनों के बावजूद अपनी लेखनी से समसामयिक विषयों को सारगर्भिता के साथ प्रकाशित करते हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आर एन आई और पीईबी तथा सरकार उनके लिए सहयोगी नीतियों का निर्माण कर उनका संरक्षण करें।

Leave a Reply to RK Mishra Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow