रतलाम मंगलवार को रतलाम की गंगासागर कॉलोनी में रहने वाली कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गोहलोत के पोते की पत्नी 27 वर्षीय दिव्या रतलाम स्थित एसपी कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंची | इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2018 में ताल सम्मेलन से हुई में देवेंद्र से हुई थी , उनकी 4 साल की एक बेटी भी है | दिव्या का कहना है कि शादी के बाद से ही पति मारपीट करते थे ससुराल वाले समझाकर वापस ले जाते थे , पर प्रताड़ना नहीं रुकी 50 लाख रुपए लाने कि मांग करते थे | मामले में दिव्या ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं पति , ससुर ( पूर्व विधायक जितेंद्र गोहलोत ) और ससुराल कुल चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है |
दिव्या ने आरोप लगाया कि 26 जानवर 2025 को पति ने जान से मारने की कोशिश में मुझे छत से धक्का दे दिया था | शोल्डर , हिप और स्पाइन में गंभीर चोटें आईं थी , तीन सर्जरी करानी पड़ीं घटना के बाद अस्पताल नहीं ले गए , अगले दिन शाम को इंदौर ले जाया गया और मुझ पर दवाब बनाया कि कहूं कि बाथरूम में गिर गई थी , साथ ही बेटी से नहीं मिलने देने का भी आरोप लगाया | एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना उज्जैन जिले में आती है , इस कारण शिकायत एसपी उज्जैन के पास भेज दी गई है |
Lok Jung News Online News Portal