Breaking News
Home / अपराध / सेंट माइकल स्कूल की संचालिका हिबाखान का भाई आबान शकील इंदौर में ड्रग तस्करी में गिरफ्तार

सेंट माइकल स्कूल की संचालिका हिबाखान का भाई आबान शकील इंदौर में ड्रग तस्करी में गिरफ्तार


भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी) पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल निवासी एक युवक को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबान शकील के रूप में हुई है, जो भोपाल स्थित सेंट माइकल स्कूल का प्रिंसिपल बताया जा रहा है। गौर तलब है कि इसके खिलाफ पूर्व में भी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे जिसकी भोपाल कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे

इंदौर की कनाडिया थाना पुलिस ने आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह अपनी महिंद्रा थार कार से शहर में एमडी ड्रग्स (MD Drugs) जैसे अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, वहीं तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा थार वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इंदौर शहर में नशे के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

गौरतलब है कि गत वर्ष जनवरी मे आबान के खिलाफ सेंट माइकल स्कूल मे नो वी क्लास मे पढ़ने वाले एक छात्र को लात मारने का मामला सामने आया था जिसकी भोपाल कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये थे बाद मे कथित रूप से ये कहा गया  कि स्कूल संचालिका आबान शकील कि बहन ने पीड़ित छात्र के माता पिता पर द्वाब बनाकर आपस मे राजी नामा कर लिया था और कार्यवाही से बचने के लिए जिला शिक्षा आधिकारी भोपाल को ये शपथ पत्र दिया कि स्कूल से आबान नामक शिक्षक को निकाल दिया है जबकि वो घटना के कुछ दिनो बाद से ही स्कूल मे लगातार आ रहा था आबान के बारे मे कहा जाता है कि वो आदतन गुसैल स्वभाव का है कई बार वो छोटी छोटी बातो पर स्कूल के बच्चो से मारपीट करता है वही दूसरी और स्कूल संचालिका हिबा खान के बारे मेँ बताया जाता है कि ये हर साल स्कूल का कोर्स बदल देती है कभी ड्रेस बदल देती साथ ही इनकी बताई दुकान से ही स्कूल कोर्स लेने के लिए पालको पर द्वाब बनाती है

अब जिला प्रशासन को देखना चाहिए कि स्कूल के नाम पर एक तरफ  बहन अवैध रूप से कमाई कर रही है दूसरी और उसका भाई ड्रग जैसे कारोबार मे पकड़ा जा रहा है क्या ऐसे लोगो को स्कूल चलाने कि अनुमाती दी जानी चाहिए?  

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow