Breaking News
Home / अपराध / कानून से बेखौफ बदमाशों ने शराब पकड़ने पहुंचे टीआई सहित 3 जवान को अपना बनाया निशाना….

कानून से बेखौफ बदमाशों ने शराब पकड़ने पहुंचे टीआई सहित 3 जवान को अपना बनाया निशाना….


इंदौर / अवैध शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब कानून के रखवालों पर ही जानलेवा हमला कर दिया अवैध शराब की सूचना मिलने पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हुई इस हिंसक झड़प में टीआई सहित तीन जवान लहूलुहान हुए हैं अचानक पुलिस दल पर हुए हमले ने इलाके में सन्नाटा फैला दिया | ताजा मामला इंदौर के सांवेर क्षेत्र के सिमरोड गांव का है देर रात मुख्य आरोपी तूफान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया |

सांवेर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सिमरोड गांव में अवैध शराब का भारी – भरकम स्टॉक बिक्री के लिए रखा गया है रात करीब 12 बजे टीआई  मोहबिया अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और मुखबिर के बताए मकान में दबिश दी इसी दौरान आरोपी तूफान सिंह चावड़ा अपने साथियों के साथ आ गया बदमाशों ने टीम पर रॉड , डंडे और पत्थर से हमला किया कुछ ही देर में तस्कर फरार हो गए |

हमले की सूचना मिलते ही एसडीओपी सांवेर देवेंद्र कुमार धुर्वे थाना चंद्रावतीगंज , हातोद , क्षिप्रा – मांगलिया से पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुके थे पुलिस ने आरोपी तूफान सिंह , अर्पण , धीरज , वीरेंद्र उर्फ भोला , चेतन जायसवाल ,धर्मेंद्र , तंवर सिंह , जितेंद्र और अन्य पर केस दर्ज किया तूफान गिरफ्त में है , बाकी बदमाशों की तलाश में टीमें जुटी हैं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 124 पेटी देशी प्लेन , 37 पेटी देशी मसाला और 45 पेटी बियर कैन जब्त की इसकी कीमत करीब 7.09 लाख रुपए बताई जा रही है | मुख्य आरोपी और उसके 8 साथियों पर शासकीय कार्य में बाधा बलवा और आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

मामूली विवाद पर पत्नी ने खोया आपा सोते हुए पति पर ब्लेड से हमला कर डंडे बरसाए….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow