भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के एक विश्वविद्दालय का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर रूह कांप जाए यहां राजीव गांधी प्रोद्दोगिकी विश्वविद्दालय में उस समय हलचल मच गई जब दोपहर के समय विद्दालय में स्थित कैंटीन में ग्राहकों की अधिक भीड़ थी तभी एक छात्र ने अपनी थाली में मरी हुई छिपकली देखी चौंकाने वाली बात यह है कि जब कर्मचारी से इस पर बात की तो कर्मचारी ने अपनी गलती छुपाने के लिए शिमला मिर्च बताकर सबूत के तौर पर उस छिपकली को निगल लिया यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है |
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र कैंटीन में खाना खा रहे हैं एक छात्र को अपनी थाली में संदिग्ध दिखा करीब से देखने पर यह छिपकली जैसा बताया पूछने पर कर्मचारी ने इसे शिमला मिर्च बताया छात्र ने पैर जैसी आकृति दिखाते गुए इसे छिपकली कहा – लेकिन कर्मचारी ने उसे उठाकर खुद खा लिया और शिमला मिर्च होने का दावा किया छात्रों का कहना है कि बचा हिस्सा अब भी संदिग्ध दिख रहा था मामला सामने आने पर यूआईटी डायरेक्टर ने जांच कमेटी गठित कर दी है | उधर , कैंटीन संचालक का कहना है कि छात्रों के आरोप गलत हैं |
कैंटीन संचालक सुनील अग्रवाल बोले – थाली में छिपकली नहीं शिमला मिर्च थी कर्मचारी ने मेरे सामने ही छात्र की शंका दूर करने उसे खाया कर्मचारी पूरी तरह स्वास्थ्य है शिमला मिर्च के बीच रेशे और दाने होते हैं छिपकली होती तो कर्मचारी क्यों खाता |
आरजीपीवी यूआईटी डायरेक्टर डॉ. एसएस भदौरिया बोले – वीडियो प्राप्त हुआ है इस मामले में जांच कमेटी बना दी गई है कैंटीन संचालक के अनुसार शिमला मिर्च थी जांच में हकीकत सामने आएगी अभी तक किसी के बीमार होने की शिकायत नहीं मिली है संभवत: यह अंतिम कार्य दिवस की घटना है |
Lok Jung News Online News Portal