Breaking News
Home / अपराध / 10 करोड़ के चेक हुए बाउंस तब हुआ बड़ा खुलासा भोपाल में 1 करोड़ और गहने ठगने वाला गिरोह दबोचा गया, तांत्रिक भाई अभी भी फरार

10 करोड़ के चेक हुए बाउंस तब हुआ बड़ा खुलासा भोपाल में 1 करोड़ और गहने ठगने वाला गिरोह दबोचा गया, तांत्रिक भाई अभी भी फरार


भोपाल:( नेहा शेख )  भोपाल में एक महिला कों उसका बेटा वश में करने, उसे साथ रखने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए महिला कों 10 करोड़ के चेक और कई अन्य कागजात थमा दिए थे, यहा पूरा षड्यंत्र 16 महीने तक तंत्र-मंत्र के नाम पर चलाया गया, इस सनसनीखेज खुलासे का पता तब चला जब 17 लाख के गहने खरीदने के एवज में दिया गया चेक बाउंस हो गया और सर्राफा व्यापारी ने महिला के पति को फोन करके इसकी जानकारी दी।

साकेत नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा(57) और राजेश्र्वरी(55) का बेटा विवेक उनसे अलग रहता था। पड़ोस में रहने वाली आशा यादव ने राजेश्र्वरी से जान पहचान बढ़ाई और उन्हें अपने तांत्रिक भाई मुकेश से मिलवाया. आरोपियों ने परिवार में गृहकलेश का डर दिखाकर पुजा-पाठ के नाम पर पहले 2000 रुपए लिए। इसके बाद धीरे-धीरे करके 7.16 लाख रुपए ऑनलाइन,12.54 लाख रुपए नकद, 625 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर ठग लिए।

क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशा, पति हरीश और साथी श्यान खान कों गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों ने ठगे गए जेवकारों कों विभिन्न गोल्ड लोन कंपनियों मे गिरवी रख दिया था, वहीं इस गिरोह का मुख्य सरगना तांत्रिक भाई मुकेश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर और फरार चल रहा हैं।

About Saifuddin Saify

Check Also

अपराधों पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोन-03 क्षेत्र अंतर्गत कॉम्बिंग गश्त के दौरान 75 स्थायी एवं 55 गिरफ्तारी समेत 130 वारंटी किए गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल,वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जोन 3 द्वारा अपराधों पर नियंत्रण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow