भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 04/08/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री शर्मा ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना की
Lok Jung News Online News Portal