Breaking News
Home / नगर निगम / नवोदय और गायत्री अस्पताल मेँ मिला डेंगू का लार्वा और खुले मेँ कचरा निगम ने लगाया फाइन

नवोदय और गायत्री अस्पताल मेँ मिला डेंगू का लार्वा और खुले मेँ कचरा निगम ने लगाया फाइन


भोपाल ( कशिश मालवीय ) नगर निगम ने शनिवार को शहर के दो अस्पतालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई की | शनिवार को राउंड पर निकली नगर नियम की टीम को वार्ड – 66 में नवोदय कैंसर अस्पताल में डेंगू लार्वा मिला | नगर निगम की टीम ने अस्पतालों के खिलाफ एक हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया | वहीं , वार्ड – 62 में पटेल नगर स्थित गायत्री अस्पताल के कर्मचारी द्वारा अस्पताल से निकलने वाले कचरे को खाली प्लॉट में फेंककर आग लगाने की घटना सामने आई |

नगर निगम  ने मौके पर पहुंचकर गायत्री अस्पताल के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई की | इस दौरान अस्पताल में मदन नाम के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हजार का स्पॉट फाइन वसूला गया | नगर निगम की टीम ने नवोदय अस्पताल को समझाइश दी कि डेंगू के लार्वा को पनपने न दें | इसके लिए बर्तन , कूलर , गमले समेत अन्य जगहों पर इकठ्ठा होने वाले पानी को सामी – समय पर बदलते रहें | वहीं ,गायत्री अस्पताल प्रबंधन से कचरा खुले में न फेंकने और न जलाने की अपील की गई | यदि दोबारा एस पाया जाता है , तो सख्त कार्रवाई की जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए खतरा बन चुकी है नगर निगम निष्क्रिय जगह – जगह कुत्तों की फौज…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में बढ़ती ठंड के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow