भोपाल : 26/07/2024 : शाहपुरा स्थित ओराइन इंटरनेश्नल स्कूल में अखिल भारतीय विद्दार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ युवकों ने गुंडागर्दी की | 73 वर्षीय ज्ञानेंद्र भटनागर ओराइन इंटरनेश्नल स्कूल और एक्सटॉल कॉलेज के चेयरमैन हैं उनका बेटा अभिनव भटनागर सेक्रेटरी है | गुरुवार दोपहर 12:30 बजे मृदुल जावड़े और शिवाजी अपने 4-5 साथियों के साथ चेयरमैन से मिलने पहुंचे, उन्होने खुद को एबीवीपी का पदाधिकारी बताया व स्टूडेंट्स की सदस्यता के लिए चंदा मांगा | उनका कहना था कि सभी विद्दार्थियों का पैसा एक साथ दीजिये भटनागर ने पैसा देने से मना किया तो उनकी युवकों से बहस हो गई | युवकों ने भटनागर के साथ गुंडागर्दी शुरू कर दी और उन्होने प्रिंसिपल कमलेश राठौर, चेयरमैन भटनागर को कमरे में बंद कर पीटा | इसी दौरान सेक्रेटरी अभिनव वहां पहुंचा, और समझाइश की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी | काँच का दरवाजा तोड़कर अभिनव के हाथ और मुंह में मारा जिससे अभिनव घायल हो गए | इसके साथ ही छात्रों के सामने ही स्कूल में तोड़फोड़ करने लगे | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है |
Home / अपराध / एबीवीपी के कुछ युवकों ने स्कूल में घुसकर चंदा मांगा मना करने पर मारपीट व तोड़फोड़ कर मचाया उत्पाद
Check Also
गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अपराधी दबोचे गए
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस …
Lok Jung News Online News Portal