Breaking News
Home / पोलखोल / सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर हो रही खानापूर्ति ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़कों का मेंटेनेंस कर रहे लेकिन जिम्मेदार अफसर कर रहे अनदेखी

सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर हो रही खानापूर्ति ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़कों का मेंटेनेंस कर रहे लेकिन जिम्मेदार अफसर कर रहे अनदेखी


भोपाल : 22/08/2024 : शहर में पिछले 15 दिनों से अलग-अलग जगहों पर सड़कों के गड्ढे भरने का काम जारी है, लेकिन नगर-निगम हो या पीडब्ल्यूडी दोनों ही एजेंसियां मेंटेनेंस के नाम पर दिखावा कर रही हैं | आलम यह है कि गड्ढों में डाला जा रहा डामर महज दो घंटों में ही उखड़ कर गायब हो रहा है | कर्मचारी गड्ढों में डामर गिट्टी मिक्स मटेरियल तो डाल रहे हैं, लेकिन उन्हें रोलर से बराबर नहीं करते जिससे गड्ढों में डाला गया मटेरियल वापस उखड़ जाता है | कर्मचारी गड्ढे भरने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं | गिनती के दो कर्मचारी सड़कों पर गड्ढे भरते नजर आते हैं, ये कर्मचारी सही काम कर रहे हैं या नहीं इसकी निगरानी करने वाला भी मौके पर कोई नहीं होता | यही कारण है कि सरकारी एजेंसियों के ठेकेदार मर्जी मुताबिक सड़कों का निर्माण कार्य करते हैं | फिर जब उसकी मरम्मत की बात आती है तो उसमें भी खानापूर्ति करके चले जाते हैं | इधर, जिम्मेदार अफसर भी इनकी अनदेखी कर रहे हैं | यही कारण है कि सड़कों से वाहन चालकों को गुजरने में काफी दिक्कत पेश आती है और हादसों का डर भी बना रहता है | सड़कों पर गड्ढों से रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें गड्ढों के कारण लोगों की जान तक चली गई लेकिन लापरवाह अफसर इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं |

About Saifuddin Saify

Check Also

Strange MP, Amazing Mohan Govt: Spending Crores on Banners, But Only Rs 8 a Day for Malnourished Children”

🔊 पोस्ट को सुनें   *Bhopal (Saifuddin Saifi)* On one hand, the Madhya Pradesh government …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow