दाउदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब(त.उ.श.) आज दोपहर अल्प समय के लिए भोपाल तशरीफ़ ला रहे है।
सैयदना साहब के आज 12 बजे मुम्बई से भोपाल एअरपोर्ट पधारेंगे वहाँ से गांधी नगर स्थित सैफिया बुरहानीया मदरसा में अपने समाज के लोगो को दर्शन लाभ देने के बाद दो दिनों के लिए आष्टा और सीहोर प्रवास करेंगे जहाँ समाज के विभिन्न आयोजन में शिरकत करेंगे इसके बाद सैयदना साहब नर्मदापुरम, इटारसी, और हरदा भी तशरीफ़ ले जाएंगे।
सैयदना साहब के मध्यप्रदेश प्रवास की खबर सुनते ही प्रदेश में बोहरा समाज के लोगो मे आपार खुशी का माहौल है ।
राजधानी में निवास रत बोहरा समाज के हज़ारों लोग आज सुबह से ही गांधीनगर स्थित सैफिया बुरहनिया स्कूल में सैयदना साहब के दीदार के लिए रवाना हो रहे है।
Lok Jung News Online News Portal