Breaking News
Home / कारोबार / रजिस्ट्री के बदले मकान देने का बोलकर मुकरा बिल्डर, हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी |

रजिस्ट्री के बदले मकान देने का बोलकर मुकरा बिल्डर, हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी |


 

भोपाल : 31/01/2025 : रॉयल हेरिटेज बिल्डर के यहां काम करने वाले रामपाल ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 2014 में बिल्डर जीशान अली ने ग्राम बिलखिरिया खुर्द के किसानों से 14.82 एकड़ जमीन की पावर ऑफ अटार्नी ली थी, बाद में यह जमीन रामपाल के नाम रजिस्ट्री करवाने के बदले जीशान ने रामपाल को एक मकान देने का वादा किया था | 12 अक्टूबर 2024 को जीशान ने रामपाल से आधार कार्ड मांगा ताकि जमीन की पावर ऑफ अटार्नी नीतीश ठाकुर को दी जा सके | 13 अक्टूबर को इंद्रपुरी में मुलाक़ात के दौरान रामपाल ने जब जीशान से वादे के मुताबिक मकान व रकम देने की बात की तो जीशान ने गुस्से में आकर जातिगत टिप्पणी की और उसने परिवार सहित रामपाल को जान से मारने की धमकी दी जिससे रामपाल और उसका परिवार डरा हुआ है | रामपाल की शिकायत पर बिल्डर जीशान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

About Saifuddin Saify

Check Also

चाइना मांझे की चपेट में आने से कॉलेज छात्र के गले 6 इंच लंबा कट , पुलिस की कार्यवाही के बावजूद बिक्री अब भी जारी…

🔊 पोस्ट को सुनें उज्जैन / मध्यप्रदेश उज्जैन के फ्रीगंज में जीरो पाइंट ब्रिज पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow