विदिशा / मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी जंगल में रविवार को मोर के शिकार का मामला सामने आया है वन विभाग की टीम ने रात में शिकार से पहले ही दो लोगो को अपने हत्थे में ले लिया वन विभाग के कर्मियों को जानकारी लगी थी कि दो लोग जंगल कि और में मोर का शिकार करने कि तैयारी से पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही रेंजर विवेक चौधरी ने तत्काल तीन टीमें बनाई जैसे ही टीम ने जंगल में दबिश दी तो उन्हें फायर की आवाज सुनाई दी वनकर्मी सतर्क हो गए टीम ने पहला आरोपी गुफरान अहमद भोपाल की हुजूर तहसील का पटवारी है और दूसरा आरोपी मोहम्मद आमिर श्यामला हिल्स में रहता है वह सिविल इंजीनियर है दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की लेकिन टीम के कर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर एक बाइक जप्त की आरोपियों के पास से टेलीस्कोप लगी एयरगन और एक चाकू बरामद किया और दोनों आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया यहां से उन्हें लटेरी जेल भेज दिया गया है मोर राष्ट्रीय पक्षी है इसका शिकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है दोषी पाए जाने पर 3 से 7 साल तक की जेल और 10 हजार से 25 हजार रुपए तक जुर्माना हो सकता है वन प्राणियों के लंबे समय से शिकार होने का मामला सामने आ रहा है कई बार वन विभाग की टीम ने तस्करों को रंगे हाथों घेरा है |
Home / अपराध / मोर का शिकार करने कि तैयारी में निकले पटवारी और सिविल इंजीनियर पर वन विभाग का शिकंजा……
Check Also
महिला आईएएस के फार्म हाउस पर जुआ पार्टी टीआई , एसआई , एएसआई निलंबित 18 जुआरी गिरफ्तार…..
🔊 पोस्ट को सुनें महू / मानपुर बुधवार तड़के एक ऐसा मामला सामने आया है …
Lok Jung News Online News Portal