Breaking News
Home / अपराध / सरकारी कार से एएसआई के घर चोरी के इरादे से गया सरकारी महकमे के ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा |

सरकारी कार से एएसआई के घर चोरी के इरादे से गया सरकारी महकमे के ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा |


भोपाल : 31/12/2024 राधाकुंज कॉलोनी में रहने वाले एएसआई मनोज सिंह ऐशबाग थाने में पदस्थ हैं | रविवार रात के समय उनकी बेटी पिता के आने का इंतज़ार कर रही थी, तभी उसे रात करीब 1:30 बजे दरवाजा खुलने की आवाज आई उसने देखा तो पिता उसे कहीं नजर नहीं आए | तभी उसे पहली मंजिल पर किसी के आने की आहट हुई उसने अपनी मां को बताया और पिता को कॉल किया | मां बेटी के शोर करते ही वह छत की तरफ भागा उसी समय पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी पवन बिजौरिया को पकड़ लिया | पूछताछ में पता चला कि पवन रजिस्ट्रार मेडिकल नर्सिंग काउंसिल कार्यालय में ड्राइवर है | वह चोरी के इरादे से सरकारी कार लेकर आया था | आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है |

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow